Categories: Crime

जालौन – पकडे गये दो वाहन चोर

रविकात

जालौन. कदौरा में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें दो आरोपी गिरफ्तार किये गये है जिनके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। गत 20 अगस्त को व्यासपुरा कदौरा निवासी शमीम शाह की मोटर साइकिल पैशन-प्रो यूपी 92 एन 4068 चोरी हो गई थी। अगले दिन इसका मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी सुरागरशी में लगी हुई थी।

खास बात यह है कि उक्त मोटर साइकिल उठाने के बाद उसी जगह एक और मोटर साइकिल खड़ी कर दी गई थी। बाद में पुलिस इसे उठाकर थाने ले आई थी। पुलिस के प्रयासों से आरोपियों के नाम पता चलते ही दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों में दीपू विश्वकर्मा और सईद उर्फ पग्गल निवासीगण ग्राम बबीना थाना कदौरा शामिल हैं। आरापियों ने बताया कि दूसरी मोटर साइकिल उन्होंने दो वर्ष पहले नोयडा से चोरी की थी। पुलिस उनसे पूंछतांछ करके अन्य मोटर साइकिल चोरियों का पता लगाने में जुटी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts