रविकात
जालौन कालपी। सोमवार को स्टेट बैंक शाखा में तीन महिलाओ ने गल्ला व्यापारी को निशाना बनाकर दो लाख रुपये की नगदी झपट ली। गल्ला व्यापारी के शोर मचाने पर महिलाओ को क्षेत्रीय नागरिकों तथा पुलिस ने पकड़ लिया और नगदी भी बरामद कर ली गई।
घटना क्रम के मुताबिक गल्ला मंडी में स्थित फर्म जय माँ पीताम्बरा ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर कमलेश सिंह ने अपने मुनीम अमित विश्नोई पुत्र प्रेम चंद्र विश्नोई निवासी मुहल्ला गणेशगंज कालपी को दो लाख रुपये की फर्म की चैक देकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा कालपी में भेजा था। दोपहर करीब 12 बजे अमित विश्नोई चैक का भुगतान बैंक से बैग में लेकर चला तो गेट पर ही फिल्मी स्टाइल में तीन जवान लड़कियो ने झपटटा मार शैली में 1 लाख 95 हजार रुपये छीन लिए। अमित विश्नोई ने यह घटना होते ही शोर मचा दिया। आसपास के ग्राहकों तथा पुलिस ने दो लड़कियों तथा उनकी साथी एक और अधेड़ युवती को पकड़ लिया। जिनसे छीनी गई पूरी रकम भी बरामद हो गई। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके लिए पकड़ी गईं महिलाओं से पूंछतांछ जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…