आदिल अहमद
देवरिया। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम का विवाद अभी थमा नहीं था, कि इसी तरह की घटना का खुलासा यूपी के देवरिया से भी सुनने में आ रहा है। देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह में भी देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ है। रविवार की शाम संरक्षण गृह से भागी एक लड़की ने पुलिस को पूरे मामले की जानकरी दी है। जिसके बाद पुलिस ने रात में ही संरक्षण गृह पर छापा मारा तो वहां 42 में से 18 लड़कियां गायब मिलीं। पुलिस ने 24 लड़कियों को मुक्त कराते हुए बालिका गृह की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह में सेक्स रैकेट का खुलासा
देवरिया पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह नाम के NGO की सूची में 42 लड़कियों का नाम दर्ज हैं। लेकिन यहां किये हुए छापेमारी में मौके पर केवल 24 लडकियां ही मिलीं। बाकी 18 लड़कियों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही रोहन पी कनय ने बताया नारी संरक्षण गृह के बारे में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद अनियमितताओं को देखते हुए इसकी मान्यता जून-2017 में ही समाप्त कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि CBI ने भी संरक्षण गृह को अनियमितताओं में चिह्नित कर रखा है। संचालिका हाईकोर्ट से स्थगनादेश लेकर इसे चला रही है।
एसपी ने बताया कि बिहार के बेतिया जिले की 10 साल की बच्ची देर शाम किसी तरह संरक्षण गृह से निकलकर महिला थाने पहुंची। वहां उसने संरक्षण गृह की अनियमितताओं के बारे में जानकारी दी। मामले में मानव तस्करी, देह व्यापार व बाल श्रम से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, वहां शाम चार बजे के बाद रोजाना कई लोग काले और सफेद रंग की कारों से आते थे और मैडम के साथ लड़कियों को लेकर जाते थे। बच्ची ने बताया कि गई हुई लडकियां देर रात रोते हुए लौटती थीं। साथ ही बताया कि संरक्षण गृह में भी गलत काम होता है।
संचालिका ने लगाया पुलिस पर आरोप
बालिका गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो उनकी अंकड़ पुलिस के खिलाफ ही थी। वो उल्टा पुलिस पर ही इलज़ाम लगाते दिखी कि पुलिस ने उनके यहां की बच्ची से बेतुका बयाना जबरजस्ती दिलवाया है। पुलिस ने इस मामले में गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति और बेटे को गिरफ्तार किया हिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…