सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी डीएलएफ चौकी क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी से गुरुवार के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा पति समेत परिवार के चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
गौरतलब हो कि गुरुवार के दिन आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाली एक युवती किरण (22) ने उस समय गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी जब अपनी 11 माह की पुत्री संग वह घर पर अकेली थी। जिसकी करीब 2 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घटना के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से उसकी सास अनीता, ससुर सुरेश, देवेंद्र पति व जीतू देवर, चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
फरार आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस ने सोमवार के दिन उसकी सास व ससुर दो नामजदो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष की अभी उसे तलाश है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…