सरताज खान
गाजियाबाद। गुरुवार के दिन सोसाइटी कॉलोनी बैहटा हाजीपुर स्थित गड्ढे में भरे पानी में नहाने के लिए उतरा एक 9 वर्षीय बच्चा उसमें फसकर रह गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।लोनी बॉर्डर स्थित एक दुकान पर हलवाई का काम करने वाला संजय शर्मा बेहटा हाजीपुर की बगल में स्थित सोसाइटी कॉलोनी में परिवार समेत रहता है।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसका 9 वर्षीय पुत्र प्रियांशु जो कक्षा चार में पढ़ता है। कॉलोनी में स्थित एक गड्ढे में भरे पानी में नहाने चला गया। वह जैसे ही गड्ढे में नहाने को उतरा और उसी में फसकर रह गया। जिसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक वहां कोई पहुंच पाता वह उसमें डूब चुका था। जिसे बाहर निकालकर तुरंत जीटीबी अस्पताल दिल्ली पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के मरने की सूचना पाकर उसके घर में कोहराम मचा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…