सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अशोक बिहार में दोस्तो के साथ बहनोई के घर मे घुसते युवक को अचानक संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गयी। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। जहां युवक का गम्भीरवस्था में इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस गोली लगने और कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
जानकारी के अनुसार अशोक बिहार में रहने वाले राहुल के घर उसका साला गुफरान पुत्र स्व0 शकील निवासी नसबंदी कॉलोनी अपने दोस्तों सदाकत व फैजान के साथ गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही गुफरान ने दोस्त फैजान के पीछे घर मे प्रवेश किया तो अचानक उसके कंधे के पास क़मर में गोली लगी। लेकिन गोली की आवाज सुनाई नही दी। गोली लगते ही गुफरान जमीन पर बैठ गया। आनन फानन में उसे निजी शिवेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे डाक्टरो ने जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। दूसरी और पुलिस गोली लगने की घटना और कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक को गोली नही कील लगी है। हालांकि पुलिस दोनो दोस्त सदाकत व फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही परिजनों का कहना है कि शिवेन व जीटीबी अस्पताल के डाक्टरो ने गुफरान को गोली लगी होना बताया है। दरअसल मामला कुछ भी हो ,लेकिन पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है कि आखिर वह मीडिया से मामले को क्यो छुपाना चाह रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…