सरताज खान
गाजियाबाद। मुरादनगर गंगनहर फूड प्वाइंट के पास हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को मुस्लिम समाज के लोगों ने केले बांटे। हरियाणा व दिल्ली के कांवड़ियों ने भी मुस्लिम समाज के साथ सेल्फी लेकर उनका धन्यवाद किया। जैसे-जैसे जलाभिषेक की तिथि नजदीक आती जा रही है।
वैसे-वैसे हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या हाईवे पर बढ़ती जा रही है। पांवों में छालों के बावजूद हर कांवड़िये की जुबां पर बम-बम भोले ही छाया हुआ है। बरसात भी इनके कदमों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। कांवड़ियों के इसी भक्तिभाव को सलाम करते हुए सपा अध्यक्ष परवेज चौधरी , फारुख चौधरी , यूनूस पहलवान , ताज मोहम्मद , अलीमुद्दीन कस्सार , भूरा कुरैशी , अय्यूब सिद्दिकी , हैप्पी चौधरी , पंकज गर्ग , हिमांशु व गोपाल गैस वाले आदि ने कांवड़ियों को केले का वितरण किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…