सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी तहसील कर्मचारियों द्वारा अवैध उगाही किए जाने के गंभीर प्रकरण में शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच कराने संबंधी निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाया गया तो नामजदो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि तहसील व नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में चेकिंग करने व प्रदूषित इकाइयों पर सील करने का भोकाल बनाकर उनसे अवैध उगाही करने की चर्चा जोरों पर है। अब उक्त गंभीर प्रकरण ने शनिवार शाम उस समय तूल पकड़ लिया है जब विकास कुंज कॉलोनी निवासी कबाड़ी का काम करने वाले मोहम्मद शकील ने तहसील कर्मचारियों समेत लगभग आधा दर्जन लोगों पर उससे 25 हजार से भी अधिक रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए थाना लोनी बॉर्डर पर एक शिकायती पत्र दिया। जिनमें तहसीलदार का कार चालक संजय, होमगार्ड दिलीप, जयवीर, अजय कश्यप व अमित पांडे शामिल है। कोतवाली प्रभारी ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर शिकायती पत्र को जांच हेतु उपजिलाधिकारी लोनी के सुपुर्द कर दिया है।
इस सम्बन्ध में एसडीएम लोनी सतेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि तहसील में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र से दुकानदारों व फैक्ट्री संचालकों से अवैध उगाही करने की घटनाएं पहले भी सुनने में आई थी। मगर पहली बार किसी ने लिखित तौर पर शिकायत करते कुछ लोगों के नाम उजागर किए हैं। उक्त गंभीर प्रकरण की जांच का कार्य तहसीलदार को दिया गया हैं। दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…