सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के दो नंबर स्टैंड के निकट से दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्ट्रेप से भरे दो बोरे व चाबियों का एक गुच्छा बरामद किया है। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने के लिए इंद्रपुरी पुलिस बीती रात गश्त पर थी। इसी दौरान रात के लगभग 9 बजे पुलिस जैसे ही दो न0 बस स्टैंड के निकट पहुंची वहां किसी सामान से भरे बोरों समेत संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवकों की तलाशी ली तो उनके पास एक चाबियों का गुच्छा मिला। तथा उनसे बरामद 2 बोरो में अस्पतालों से निकलने वाली प्लास्टिक स्क्रैप मिली जिसे वह कहीं से चुराकर लाए थे। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों बदमाशों ने अपने नाम राकेश उर्फ राकू पुत्र श्री चंद निवासी संगम विहार लोनी व अशोक पुत्र बृजेश प्रसाद निवासी नंद नगरी दिल्ली बताया है। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…