आदिल अहमद
क़तर ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात की ओर से यमन में दाइश और अलक़ायदा के समर्थन का रहस्योद्धाटन कर दिया है।
वाशिंग्टन में क़तर के दूतावास ने 26 अक्तूबर को क़तर के विदेशमंत्री अब्दुर्रहमान आले सानी को ऐसे प्रमाण दिए थे जिनसे सिद्ध होता है कि सऊदी क्राउंन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान और संयुक्त अरब इमारात के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नैहान अलक़ायदा और दाइश के कुछ सरग़नों की सहायता और समर्थन करते हैं।
अलमयादीन टीवी चैनल ने आतंकवाद के मामले में अमरीका के उप वित्तमंत्री एडम ज़ोबीन के हवाले से रहस्योद्धाअन किया है कि मुहम्मद बिन सलमान और मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नैहान, अली अबकर अलहसन और अब्दुल्लाह फ़ैसल अलअहदल से निरंतर संपर्क में रहे हैं जिनके नाम अमरीका की आतंकवादियों की सूची में शामिल हैं।
अमरीका के उप वित्तमंत्री ने वाशिंग्टन से समन्वय के बिना अलक़ायदा और दूसरे आतंकवादी गुटों और चरमपंथी संगठनों के साथ मुहम्मद बिन सलमान के संपर्कों पर चिंता व्यक्त करते हुए यमन और उसके पड़ोसी देशों में अलक़ायदा के फलने फूलने पर अमरीका की अप्रसन्नता की बात की है।
प्रमाणों और दस्तावेज़ों में अलक़ायदा के दो सरग़नों और सऊदी अरब की ख़ुफ़िया एजेन्सी के प्रमुख ख़ालिद बिन अली बिन अब्दुल्लाह अलहमीदान की ओर से अली अबकर की सीधे सहायता का ब्योरा भी बयान किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…