आदिल अहमद
अमरीका के 300 से अधिक समाचारपत्रों ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के मीडिया के विरुद्ध बयानों और पत्रकारिता की स्वतंत्रता को बढ़ाने के लिए अभियान शुरु किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी समाचार पत्र द बोस्टन ग्लोब ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति ट्रम्प के “हास्यापद युद्ध” के विरुद्ध पूरे देश में अभियान चलाने की घोषणा की थी, इस संबंध में हैश टैग एनिमी आफ़ नन ( किसी का दुश्मन नहीं) भी प्रयोग करने को कहा गया था।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने मीडिया की ख़बरों को “जाली ख़बरें” क़रार देते हुए पत्रकारों को “जनता का दुश्मन” क़रार दिया था। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ट्वीटर एकाउंट के अनुसार वह 281 बार मीडिया के विरुद्ध बयान दे चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रम्प के इस बयान ने पत्रकारों के विरुद्ध हिंसा में वृद्धि की है। बोस्टन ग्लोब ने 16 अगस्त को “प्रशासन के प्रेस पर हमलों के ख़तरे” पर संपादकीय लिखने की घोषणा करते हुए दूसरे समाचार पत्रों से भी ऐसा ही करने की अपील की थी।
जिसके बाद आरंभिक रूप से बोस्टन ग्लोब को 100 पत्रकारिता संस्थाओं की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली जो अब बढ़कर 350 तक पहुंच गयी है। इस अभियान में अमरीका के प्रसिद्ध राष्ट्रीय समाचार पत्र और छोटे स्थानीय समाचार पत्र भी शामिल हैं। इस अभियान में अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र भी शामिल हैं जिनमें ब्रिटिश समाचार पत्र द गार्डियन भी इस अभियान का भाग है।
कोनिपियाक विश्वविद्यालय ने पिछले दिन एक सर्वे रिपोर्ट जारी की थी जिसमें बताया गया है कि रिपब्लिकन पार्टी के 51 प्रतिशत वोटर का मानना है कि मीडिया लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण भाग होने के बजाए लोगों का दुश्मन है जबकि रिपब्लिकन पार्टी के 52 प्रतिशत समर्थकों को इस बात की चिंता नहीं थी कि राष्ट्रपति ट्रम्प की आलोचना के परिणाम में पत्रकारों के विरुद्ध हिंसा शुरु हो सकती है।
सर्वेक्षण के अनुसार 65 प्रतिशत मतदाता न्यूज़ मीडिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण भाग समझते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…