आदिल अहमद
यमन के पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में यमनी सेना की एक कार्यवाही के दौरान गठबंधन शामिल बीस किराए के सैनिक मारे गये।
अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार गठबंधन में शामिल किराए के सैनिकों को उस समय मारा गया जब वह दुरैहमी के क्षेत्र में स्थित अपने ठिकाने की ओर वापस जाने का प्रयास कर रहे थे।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के जवानों ने पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में सऊदी गठबंधन की पांच बक्तरबंद गाड़ियों को भी तबाह कर दिया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले 72 घंटे के दौरान दुरैहमी शहर और दूसरे पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों पर हमले का प्रयास करने वाले 180 सऊदी गठबंधन सेनिकों को मौत के घाट उतार दिया गया। इन कार्यवाहियों में सऊदी गठबंधन के 126 सैनिक घायल भी हुए हैं जबकि अमरीका द्वारा दी गयीं 20 बक्तरबंद गाड़ियां भी तबाह कर दी गयीं।
सूचना के अनुसार सऊदी सरकार के युद्धक विमानों की बमबारी के बावजूद पश्चिमी तटवर्ती सेक्टर पर यमनी सेना के हाथों सऊदी गठबंधन को बुरी तरह विफलता का मुंह देखना पड़ रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…