अमेरिका की मिसाइल युनिट को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसके द्वारा किए जा रहे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसीइल का परिक्षण पूरी तर विफल हो गया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने “मिंटमैन थ्री” नामक एक अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण किया था, जो तकनीकी ख़राबी के कारण विफल हो गया। अमेरिकी सेना द्वारा जारी बयान में मिसाइल परीक्षण में हुई असफलता को स्वीकार किया गया है। बयान में कहा गया है कि कैलिफ़ोर्निया के वेंडरबर्ग शहर में मौजूद अमेरिकी वायुसेना के बेस से फ़ायर किया जाने वाला यह मिसाइल, प्रशांत महासागर में गिरकर तबाह हो गया। मिंटमैन थ्री इंटरसेप्टर बैलिस्टिक मिसाइल, तीन भागों पर अधारित है। अमेरिकी सेना की मिसाइल युनिट इस प्रकार के अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल के आधुनिकीकरण पर काम कर रही है।
उल्लेखनीय है कि एक वर्ष से कम अवधि के भीतर यह अमेरिका का तीसरा असफल मिसाइल परीक्षण है। इसी अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का जून में भी परीक्षण असफल रहा था। यह मिसाइल अमेरिका और जापान ने संयुक्त रूप से निर्मित किया है। एमडीए के मुताबिक़, इस सिस्टम पर अमेरिका अब तक 2.2 अरब डॉलर ख़र्च कर चुका है और जापान ने क़रीब एक अरब डॉलर ख़र्च किए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…