रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : घोसी से मधुबन को जाने वाली सड़क के जगह जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है ।
घोसी से मधुबन को जाने वाली सड़क के करीमुद्दीनपुर ,मानिकपुर असना ,मदरसा शमसुल ओलूम ,रसूलपुर आदि गांवों के सामने सड़क के टूट कर गड्ढे में तब्दील होने के कारण सड़क नालियों का रूप धारण कर ली है ।जिससे पता ही नहीं चल पा रहा है कि सड़क में नाली है या नाली में सड़क है ।इस रास्ते से जाने स्वयं को मुश्किलों में डालने से कम नहीं है ।राहगीर अपने मोटरसाइकल से आते जाते आये दिन जल भराव के कारण गिर कर चुटहिल हो जा रहे है तो वही अपने गंतव्य तक पहुचने में घंटों लग जा रहे हैं ।जिससे लोगो में और भी रोष बढ़ता जा रहा है ।इस संबंध में करीमुद्दीनपुर निवासी समाज सेवी झीनाऊ भाई एवं मदरसा शमसुल ओलूम घोसी के प्रबंधक हाफिज मुहम्मद नासिर ने कहा कि यदि जनहित में इस सड़क का मरम्मत जल्द से जल्द नहीं किया गया तो व्यापक रूप से आंदोलन किया जायेगा ।करीमुद्दीनपुर निवासी डॉक्टर सोहैल अनवर आज़मी , शाहजमन एवं शोएब निज़ामी ने कहा कि इस सम्बंध में सक्षम अधिकारियों से कई बार लिखित शिकायत की गयी परन्तु किसी भी अधिकारियों के कान पर जू तक नहीं रेंगा ।ऐसे में इस क्षेत्र के वासियों में और भी रोष बढ़ता जा रहा है ।यदि समय से मरम्मत नहीं कराया गया तो जन आंदोलन किया जायेगा ।जिसके जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी स्वयं होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…