आदिल अहमद
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने कहा है कि नजरान के नहूक़ा क्षेत्र में इस ड्रोन को मार गिराया गया। यमनी सेना ने इससे पहले बुधवार को भी सऊदी अरब के जासूसी विमान को जीज़ान में मार गिराया था।
दूसरी ओर हमलावर सऊदी गठबंधन के सैनिकों के विरुद्ध यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की जवाबी कार्यवाही यथावत जारी है जिनमें सऊदी गठबंधन के दसियों सैनिक मारे गये।
यमनी सेना ने जीज़ान में दो सैन्य केन्द्रों को ज़िलज़ाल-2 बैलेस्टिक मीज़ाइलों का निशाना बनाया। यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी प्रकार हमलावर गठबंधन के पाश्विक हमलों के जवाब में पश्चिमी तट तहीता के क्षेत्र में सऊदी गठबंधन के सैनिकों पर हमला किया जिसमें सऊदी गठबंधन के दसियों सैनिक मारे गये और घायल हुए।
सऊदी गठबंधन के सैनिकों ने इस क्षेत्र में एक स्कूल को अपना सैन्य केन्द्र बना रखा था किन्तु यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की कार्यवाही के बाद सऊदी गठबंधन के सैनिक वहां से फ़रार होने पर विवश हो गये।
यमनी सेना की ओर से यह कार्यवाही सऊदी गठबंधन के हमलों के जवाब में की गयी। सऊदी गठबंधन ने सादा प्रांत में अज़्ज़ाहिर क्षेत्र को अपने हमलों का निशाना बनाया जिसमें दो आम नागरिक हताहत और एक बच्चा घायल हो गया।
ज्ञात रहे कि यमन का हर ओर से परिवेष्टन होने के बावजूद यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की रक्षा क्षमताओं में निरंतर वृद्धि हो रही है जिसके परिणाम में सऊदी गठबंधन, अब तक यमन पर हमलों का निशाना बनाने के अपने किसी भी लक्ष्य में सफल नहीं हो सका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…