Categories: International

ट्रम्प बुरी तरह फंसे, नाजायज़ औलाद का मामला सामने आया

आदिल अहमद

ट्रम्प टॉवर के पूर्व वॉचमैन ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की नाजाएज़ औलाद के बारे में वह शीघ्र ही नई बातों को सामने लाएंगे।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प टॉवर के पूर्व वॉचमैन दीनू साजेदीन ने नौकरानी के साथ अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के गुप्त संबंधों के बारे में जानकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह इस रहस्य से जल्द ही पर्दा उठाएंगे।

साजेदीन के वकील मार्क होल्ड का कहना है कि उनके मोवक्किल ने अमरीकी मीडिया से चुप रहने का समझौता किया था जिसके आधार पर वह ख़ामोश थे किन्तु अब उन्होंने इस संस्था से बात की है और उन्हें नौकरानी के साथ ट्रम्प के गुप्त संबंधों और नाजाएज़ औलाद के बारे में बातों को सामने लाने की अनुमति मिल गयी है।

साजेदीन ने पहली बार अप्रैल 2018 में रहस्योद्धाटन किया था कि उनके पास एक नौकरानी के साथ ट्रम्प के अवैध संबंधों और उनकी नाजाएज़ औलाद के बारे में सूचनाएं मौजूद हैं।

aftab farooqui

Recent Posts