सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी रविवार दोपहर लोनी बाजार जा रहे युवक को दबंग ने जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीडि़त लोनी कोतवाली पहुंचा तथा तहरीर देकर दबंग के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।बिट्टू कश्यप अपने परिवार के साथ पुष्पांजलि विहार कालोनी में रहता है। पीडि़त ने बताया कि रविवार दोपहर कुछ घरेलू सामान लेने कालोनी स्थित दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान पास की कालोनी में रहने वाले एक दबंग रास्ता रोककर खड़ा हो गया। विरोध किया तो गाली गलोंच कर मारपीट करने लगा। काफी मिन्नत करने के बाद भी दबंग पीटता ही रहा। शोर शराबा सुन मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने किसी तरह दबंग से बचाया औरनफोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। रुपनगर चौकी प्रभारी आशुतोष ने बताया कि जांच में मामला लडक़ी से संबंधित बताया जा रहा है। दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…