सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी रविवार को जिलेभर में रक्षा बंधन पर्व बड़ेे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक माना जाता है। बहन-भाई का यह पवित्र पर्व सदियों से चला आ रहा है। इस पर्व पर बहन भाइयों की कलाई में प्यार भरा धागा बांधती हैं। भाई बहन को उपहार स्वरूप गिफ्ट व नकदी भेंटकर उसके जीवन की रक्षा का वचन देता है।लोनी नगर में सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन की धूम शुरू हो गयी। छोटे छोटे बच्चों में रक्षाबंधन का काफी क्रेज दिखाई दिया।
बहन से राखी बंधवाने के लिए बच्चे सुबह ही नहा धोकर तैयार हो गए। बहनों ने भाइयों की कलाई में प्रेम वाली राखी बांधकर उपहार लिए। बच्चों ने जमकर मिठाई और पकवान का आनंद लिया। भाइयों से दूर रह रही बहनें भी भाइयों के घर पहुंची। बहनों ने भाईयों को राखी बांधी और भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट कर सदैव रक्षा करने का वचन दिया। रक्षाबंधन को लेकर शहर के मिठाई की दुकानों में खासी भीड़ देखी गयी। वहीं राखी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही।
रक्षाबंधन पर बच्चों ने पंतग उड़ा लुत्फ उठाया
बच्चों ने पतंग उड़ाकर मनोरंजन किया। बच्चों के साथ बड भी छतों पर चढक़र पतंगबाजी का आनंद उठाते नजर आए। कुछ युवाओं ने तो छतों पर डीजे की व्यवस्था की हुई थी। युवाओं ने पतंगबाजी के साथ जमकर नृत्य किया। इस दौरान मौसम ने भी लोगों का पूरा साथ दिया। आसमान में पूरे दिन बादल छाये रहे। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। शाम के समय आसमान में पतंगों के जमकर पेंच लडाये गए। शाम के समय अधिकतर लोग घरों की छतों पर जमा होकर पतंगबाजी का नजारा देखते नजर आए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…