सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के एसबीआई बैक पर तैनात लालबाग चौकी के सिपाही अनूप सिंह से महिला व उसके परिजनों ने जमकर मारपीट की।वायरल वीडियो में महिला सिपाही को गाली देते हुए चप्पल मारते दिखाई दे रही है। वही पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बैक के गार्ड से भी बदसलूकी की है।
कुछ ही देर में इमरान के भाई गुलफाम, शाहरुख व बहन अफसाना ने आते ही वहां तैनात सिपाही अनूप सिंह को चप्पल निकालकर गन्दी गन्दी गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया, जिसमे सिपाही की वर्दी भी फट गयी तथा राइफल भी छीनने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी 2172 ने बमुश्किल पीड़ित सिपाही को उनके चंगुल से बचाया। पीड़ित सिपाही ने बॉर्डर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…