अंजनी राय.
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए सोमवार को वाराणसी के चार पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से संवाद किया और यहां चल रहे विकास कार्यो के बाबत पूछने के साथ ही प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों को लेकर टिप्स दिये.
नवीन कपूर ने संवाद के दौरान पीएम को बताया कि जर्मनी, फ्रांस और जापान के राष्ट्राध्यक्ष के आने के बाद से काशी में पर्यटन उद्योग धंधे को नई संजीवनी मिली है. बीएचयू में बन रहे कैंसर अस्पताल को लेकर नवीन कपूर ने पीएम को बधाई दी.
पीएम ने कहा कि जर्मनी, फ्रांस के राष्ट्रपति व जापान के पीएम आज भी कहते हैं काशी घूमना मतलब भारत घूमना है. काशी में जैसा अभूतपूर्व स्वागत हुआ और कही नहीं. कैंसर अस्पताल के निर्माण पर मोदी बोले की पूर्वाचल की जनता को इसकी बहुत जरूरत थी. पीएम ने प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया और कहा कि काशी को स्वच्छता के नए मुकाम पर ले जाना है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…