आसिफ रिज़वी
मऊ। भारतीय कम्युनिष्ट पाटी के महासचिव और मऊ जिले के घोसी लोकसभा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अतुल कुमार अंजान इन दिनों जनपद दौंरे पर हैं। दौंरा कर जनता का सुख दुख जान रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के नेताओं, पदाधिकारीयों और कार्य़कर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयार में जुट जाने की हुंकार भर रहे हैं। दौरे के दौंरान ही उन्होने भाजपा पर निशाना साधते हुए बङा बयान दिया हैं।
वोटो का हरण करने के लिए भाजपाई फिर मनायेगे राम नवमीं – अतुल कुमार अंजान ने कहा हैं कि अब जैसे जैसे लोकसभा चुनाव आयेगा वैसे वैसे ही राम धुन बजेगी, क्योकि जब जब चुनाव आता हैं तो राम धुन बजती हैं। इसके बाद राम चन्द्र जी पीछे चले जाते हैं। अभी तक कुछ नही हैं। पीछले साल राम नवमीं किसी को भी याद नही आयी। अब चुनाव आ गया हैं, मध्य प्रदेश, राजस्थान औऱ छत्तीसगढ में एसएमबली का चुनाव नवंबर में और उसके तीन महीने के बाद लोक सभा के चुनाव 2019 में होगें। तो रामजी याद आ गये, सीता जी याद आ गयी, कृष्णन जी भी याद आ जायेगे और सभी याद आ जायेगे। अमित साह बहराईच गये थे, सुहलदेव की मुर्ति का उद्घाटन करने। लेकिन कहा गये सुहलदेव..। अब तोगङिया कह रहे हैं हम लोग अब रामनवमी से मंदिर बनायेगे। जैसे रावण साधु का वेश धारण कर सीता का हरण करने आय़ा था अब वोटों का हरण करने के लिए फिर राम नवमीं मनायेगे।
संविधान बदलने वाली मोदी सरकार को सत्ता से हटाना हैं लक्ष्य – आगे कहा कि भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी द्वारा जनता को बताया जा रहा हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देश के अंदर संविधान को बदलने की कोशिश करने वाले भाजपा के नरेन्द्र दामोदर दास मोदी की सरकार को संसद की सत्ता से अलग हटाना हैं। इसी लिए जनता को जगाओं कार्य़क्रम देश में चल रहा हैं। इस सरकार के खिलाफ जनमत बनेगा। 2019 के चुनाव में सिर्फ एक एजेन्डा हिन्दु और मुश्लमान हैं। मोदी भी यही कह रहे हैं संविधान खत्म करो, ये चुनाव पद्धती समाप्त करो और राष्ट्रपति पद लगाओं।
केन्द्र और राज्य की सरकारों में 54 लाख सरकारी पद हैं खाली – इसके बाद कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार में तीन सालों से 54 लाख सरकारी नौंकरीयां खाली पङी हैं। क्यो नही भर्ती करते भाई, कानून पास करा रहे हैं एससी – एसटी एक्ट का, कोटा पुरा किया जायेगा। कोटा कहा पुरा होगा। जलेवी बनाने की दुकान पर कि 54 लाख सिटों को भरकर। पिछङी और अगङी जाति के लोगों को नौकरीयां कहा मिलेगी, जब कोटा भरोगे। जब 54 लाख नौकरियां केन्द्र और राज्य सरकारों में खाली पङी हैं। तो कैसे रोजगार मिलेगा नौजवानों को। नोटबंदी ने तबाही कर दी, छोटा मझोला उद्योग सब खत्म, हस्त कला खत्म, कुटीर उद्योग खत्म। कहा हैं, क्यो किया, काला धन आय़ा क्या। जिन लोगों का काला धन था, जो जाली नोट थे वो सब आप ने कानूनी बना दिया मोदी जी इससे बङा आप का योगदान कुछ भी नही होगा…गये थे हरि भजन को वोटन लगे कपास।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…