कौशाम्बी-अंतर्जनपदीय लूट और चोरी की घटनायें करने वाले 7 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो कि कौशांबी , इलाहाबाद फतेहपुर, प्रतापगढ़ में वाहन चोरी की घटनाएं करते थे उनके पास से 34 बाइक, 5 बाइक की पेट्रोल की टंकी कटी हुई तथा दो अदद चार पहिया वाहन बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मंझनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पांडे एसओजी प्रभारी विजय सिंह अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर पतौना मोड़ पहुंचे और चेकिंग के दौरान लूट व चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने हेतु जाते समय पुलिस टीम द्वारा चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर अबू जकारिया के गैरेज कमासिन मोड थाना सैनी से गैरेज में चोरी की अन्य कुल 34 बाइक व दो अदद चार पहिया वाहन तथा पांच अदद बाइकों के की पेट्रोल की टंकिया कटी हुई व अन्य पार्ट्स बरामद किया गया । इस तरह से आरोपियों के कब्जे से कुल 39 दो पहिया वाहन व दो अदद चार पहिया वाहन बरामद किए गये। गिरफ्तार किए गए अभिषेक मिश्र उर्फ रवींद्र मिश्र निवासी अफजलपुर सातों , आदर्श निर्मल, अनुज पांडे, रामू पासी, राजा बाबू पासी, अंकित तथा अबू जकारिया को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी सैनी थाना के हैं।
हत्या के जुर्म में दो को उम्रकैद की सजा।
अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है ।
घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के निबिया में 17 साल पहले हुई थी। युवक को दौड़ाकर गोली मारी गई थी । ग्रमीणों ने घेर कर दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था
जेष्ट अभियोजन अधिकारी पारसनाथ ने वादी समेत गवाहों को परीक्षित कराया । अदालत ने पत्रावली का अवलोकन किया। आरोप साबित होने पर अदालत ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…