सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी सहयोग संस्था द्वारा दूसरी राष्ट्रीय स्वाभिमान रक्षाबंधन यात्रा में भारत-पाक बॉर्डर पहुंची बहनों ने वहां फौजी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधते हुए उनकी दीर्घायु के लिए मंगल कामना करी।
उक्त सहयोग संस्था संस्थापक वीरेंद्र त्यागी गत वर्ष की भांति इस बार भी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर 46 बहनों समेत 50 लोगों का एक काफिला लेकर वह लॉगावाला पोस्ट राजस्थान, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पहुंचे थे। जिसे 22 अगस्त के दिन क्षेत्रीय विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी थी।
24 अगस्त में बॉर्डर पहुंचे काफिले ने वहां सीमा पर तैनात भारतीय जवानों से मुलाकात की। यहां लोनी से गई 46 बहनों ने अपने फौजी भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उनकी दीर्घायु के लिए मंगल कामना की तथा मिठाइयां खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान जहा बहनों की आंखों में फौजी भाइयों के प्यार में आंसू भर आए थे वहीं फौजी भाइयों की आंखे भी छलक रही थी। जिन्होंने सभी बहनों को अपना प्यार भरा अभिनंदन और स्वागत सत्कार करते हुए कहा कि वह तो वर्षों से अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए तरस रहे थे। मगर आज उन्हें बॉर्डर पर आकर जो बहनों ने राखी बांधी और मिठाइयां खिलाकर बहन भाई के रिश्ते को साक्षात किया उसे वह कभी भूल नहीं सकते। जिन्होंने उक्त अभियान के लिए संस्था अध्यक्ष विरेंद्र त्यागी का कोटि-कोटि आभार प्रकट किया।
इससे पूर्व लोनी से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर रक्षा सूत्र बांधने पहुंचा काफिला वहा फौजी भाइयों के साथ तनोट माता मंदिर पहुंचा और वहां आरती में शामिल होकर श्री प्रभु का आशीर्वाद लेते हुए धर्म लाभ उठाया तथा फौजी भाइयों की सलामती के लिए दुआ करी।
इस अवसर पर वहां मुख्य सलाहकार पंकज जायसवाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मीना चौहान, संगीता सिंह, सुषमा त्यागी, भावना चौहान व सरोज सैनी समेत सैकड़ों बहने और फौजी भाई उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…