पलिया कलां खीरी। सावन के पवित्र महीने में चल रही कांवर यात्रा को देखकर पलिया के युवा डाक्टर अंशुल शुक्ला व समाजसेवी रवि गुप्ता ने पूरी एक टीम बनाकर कंवरयात्रियों की सेवा की एक नई मुहिम शुरू की है जिसमें यदि कोई कांवर यात्री अस्वस्थता के चलते परेशान दिखाई देता हों तुरंत संपर्क करने की बात कहीं हैं और उनके द्वारा उसका इलाज वहीं पर किया जायेगा ।साथ ही उन्होने बताया कि कांवर यात्री इलाज के लिए चमन चौराहा स्थित क्लिनिक पर आकर मुफ्त इलाज करा सकते हैं व फोनपर सम्पर्क कर अपनी परेशानी बता सकते हैं ये टीम तुरन्त सेवा के लिए हाजिर होगी। लंबी पैदल यात्रा से लोगों के पैर छिल जाते हैं चक्कर आना, अधिक थकान आदि समस्या होने पर सहायता करने की बात कहीं है।
आपको बता दें कि पलिया व आस पास के इलाके से गोला , इलाहाबाद, उज्जन जाने आने वाले सभी कावंर यात्रीयो के इलाज के लिए डा. अंशुल शुक्ला व रवि गुप्ता ने यह कैम्पेन चलाया है। इसी के उपलक्ष्य में शारदा तट , सम्पूर्णानगर रोड, पटिहन रोड , भीरा आदि स्थानों पर जा कर इलाज किया गया इस कार्य में व्यापारी नेता रवि गुप्ता डॉक्टर अंशुल शुक्ला के साथ ही शिशिर शुक्ल ने भी सहयोग किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…