प्रदीप दूबे बिक्की
औराई भदोही– कई सालों बाद सावन का असली का रंग दिखा। पिछले पांच दिन से रिझझिम बारिश हो रही है। तापमान कम होने से ठंड भी लग रही है। सावनी फुहारों का ऐसा नजारा 2007 में भी था जब एक हफ्ते तक लगातार बादल छाए हुए थे। सूरज के दर्शन नहीं हुए थे।
शुक्रवार से ही आसमान में बादल डटे हुए हैं। तब से दिन व रात में धीमी गति से बरसात हो रही है। वैसे ऋतु चक्र के अनुसार भारी बारिश आषाढ़ व भादो में ही होती है। सावन में रिमझिम फुहारें ही पड़ती हैं। लेकिन पर्यावरण में हो रहे असंतुलन से सब कुछ गड़बड़ हो गया है। पिछले कई सावन में तो इतनी बारिश हुई कि बाढ़ आ गई थी। इस बार सावन अपने पुराने अंदाज में बरस रहा है। जिससे दिन व रात का तापमान औसत से भी कम हो गया।
जुलाई में दिन का औसत तापमान 34.1 व रात में 24 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। मंगलवार को दिन का तापमान 26.4 व रात का 24.1 डिग्री सेल्सियस था। दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस कम होने से ठंड का अहसास होने लगा। पंखे की हवा भी एसी की तरह लग रही थी। वैसे औराई तहसील में बरसात ट्रेस ही नहीं हो पाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…