महराजगंज भदोही।।सांसद द्वारा शुरू कराया गया सड़क व सिवर निर्माण कार्य अधर मे ही छोड़ कर ठेकेदार मौज कर रहा है।
आये दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है फिर भी बिभाग नही चेत रहा। सड़क के अधुरे हुऐ कार्य से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। आज सुबह कई गाड़ियों को गड्ढे मे धंसने से बिभाग को कोसते नजर आये गाड़ी मालिक।
कहावत है कि करे कोई, और भरे कोई और। ऐसा ही कुछ महाराजगंज बाजार वासियों के साथ हो रहा है। ऊपर से हल्की बारिश होते ही क्षेत्र में खोदी गई सड़कें चलने के लायक भी नहीं रह गई हैं ।सड़क नहीं बनने और वह जगह-जगह खोदकर छोड़ दिए जाने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
रात में किनारे उबड़ खाबड़ सड़कों पर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं । पुरे महराजगंज का हालत बद से बदतर हो गया है। पानी जमाव से सड़न का बदबु आ रहा है व चारों तरफ कचड़ा व मिट्टी लगा पड़ा है। जिससे बाजार मे राहगिर जाने से हिचकिचा रहे है। मजबुरी मे अपनी दुकान खोले दुकानदार भी अपनी धंधा को लेकर चिंतित नजर आ रहे है।बतातें चलें कि महराजगंज बाजार मे हल्की बारिश होने पर भी जल जमाव की स्थिति बन जा रही है।रोड का हालत ऐसी है कि हल्की बारिश मे भी तालाब का रूप धारण कर लेती है। राहगिर इसी खस्ता हाल रोड से न चाहते हुये भी गुजरने को मजबुर है। इस मार्ग पर पानी का जमाव और बज बजाती नालियॉ बाजार के बिकाश की कलई तो खोलती है साथ ही सफाई कर्मचारियों की निष्क्रीय कार्य शैली की भी पोल खोलती है। ग्रामिणों के मुताबिक सड़कों पर भरे जल के कारण रोड के दोनो तरफ की स्थिति दुकानों के दुकान दारों को बारिश का पानी पुरे रोड पर होने के चलते दुकान दारी भी बंद के कगार पर आ गयी है
आये दिन स्कुली बच्चें गीरकर चोटिल हो जा रहे है तो वही बुजुर्गो को भी कड़ी मसक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बाजार का आलम यह है कि यहॉ से पैदल निकलना भी दुभर है जबकि साईकिल व मोटर साईकिल चालकों को हमेशा गिरने की संभावना बनी रहती है।खोदी गई सड़कों और किनारे खोदी गई नालियों से परेशान बाजार वासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। नाराजगी जाहिर करते हुए आम नागरिकों वह दुकानदारों ने खुदी हुई सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा है । लेकिन इन दिशा मे अफसरों की मनमानी के चलते काम में तेजी नहीं आ पा रही है । जिसे लेकर बाजार वासियों ग्रामीण जनता में रोष देखा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…