Categories: UP

कावरियो के लिये सुरक्षित उत्तरी लेन पर आवागमन चालु

प्रदीप दूबे बिक्की

औराई भदोही।।जनाब सिर्फ कागज पर ही कॉवरियों के लिये सुरक्षित है उत्तरी लेन। मंगलवार शायं को खुला उत्तरी लेन पर बड़ी गाड़ियों का आवा गमन चालु है। जहॉ एक तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग का सिक्स लाईन का चौड़ी करण करना व जगह जगह खोद कर छोड़ी गई मार्ग से लंबी जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है, और उसी मे कावरियों के लिये उत्तरी लेन सुरक्षित होना भी जाम का कारण बन रहा है। बरसात होने से रोड पर जगह जगह पानी कचरा का लगना भी गाड़ियों को दुर्घटना का दावत दे रहा है। इधर प्रसाशन भी सावन के पहले दिन से कावरियों के लिये उत्तरी लेन सुरक्षित कर दी , लेकिन जाम की समस्या से निजात के लिये सावन के दुसरे दिन कॉवरियों के लिये सुरक्षित उत्तरी लेन को खोल दिया जिससे बड़ी गाड़ियो का आवागमन सुरू हो गया।

Adil Ahmad

Recent Posts