सुदेश कुमार
बहराइच थाना दरगाह शरीफ की चीता 16 मोबाइल में लगे आरक्षीगण का0 गौतम मुनि यादव व का0 पंकज मौर्या क्षेत्र गस्त में भृमणशील थे कि करीब 03:30 बजे सूचना मिली कि पूर्वी गेट दरगाह शरीफ के पास स्थित कुँए में एक महिला गिर गयी है। इस सूचना पर आरक्षीगण अविलम्ब मौके पर पहुंचे एवं बिना देरी किये आस पास के लोगों से मदद लेकर दो सीढ़ियों को आपस मे बांधकर एवं रस्से का इंतजाम कर का0 पंकज मौर्या द्वारा दिखाई गई टार्च की रोशनी में का0 गौतम मुनि द्वारा अपनी जान की परवाह किये बगैर लगभग 35 फुट गहरे कुँए में प्रवेश कर महिला को रस्से से बांधकर एवं सहारा देकर बाहर निकाला ।
महिला का नाम श्रीमती नीतू देवी पत्नी श्री रवि प्रकाश निवासिनी मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जिला सन्तकबीरनगर है। का0 गौतम मुनि यादव के इस साहसिक कार्य की सभी लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की एवं आरक्षी के इस साहसिक कार्य से पुलिस की आम जनमानस में एक अच्छी छवि का निर्माण हुआ। महिला के भाई मुकेश कुमार पुत्र हरिश्चंद्र ने इस सराहनीय कार्य एवं साहसिक सहयोग के लिए प्रसन्नता व्यक्त करी एवं इस सहयोग व कार्य के लिये धन्यवाद दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…