Categories: CrimeUP

बहराइच पुलिस को मिली सफलता लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

सुदेश कुमार

बहराइच पुलिस को आज बड़ी सफलता हासिल हुई जहाँ इन्द्ररा स्टेडियम स्थित शालीमार हैचरी के काय॔लय मे हुयी लूट मे शामिल तीन अभियुको को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से पुलिस ने लूट मे उपयोग किये गये चार पहिया वाहन,पिस्टल,तमन्चा कारतूस,मोबाइल सिम व लूट के 1,10,000/-(एक लाख दस हजार) रूपाये नगद बरामद किया है,,,

आपको बता दे की – 1 जुलाई को इन्द्ररा स्टेडीयम स्थित शालीमा हैचरी के कार्यालय मे कुछ अज्ञात व्यक्तियो ने 6,18,000/- रू की लूट की थी जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सभाराज सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुचे और घटना के अनावरण हेतु स्वाट टीम व कोतवाली नगर की टीम गठित की थी।कडी मस्कत व पुलिस बल के अथक प्रयास से पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुये तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है,,,शेष दो फरार अभियुक्तो की तलाश जारी है यह तीनो बहराइच जनपद के निवासी बताये जा रहे है

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts