Categories: Gaziabad

नहीं रुका कुत्तों का आतंक : छ साल के मासूम को काटा, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र में ईदगाह रोड पर इन दिनों कुत्तों ने आतंक का माहौल बना रखा है। आज 6 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया। महीने भर में कई बच्चों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। घायल बच्चे को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आम आदमी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष हाजी अली ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की ईदगाह रोड पर कुत्तों के आतंक के चलते एक 6 वर्षीय बच्चे जीशान को कुत्ते ने काट कर लहूलुहान कर दिया है।आरोप है कि इससे पहले भी कुत्तों के आतंक के चलते कई बच्चे शिकार हो चुके हैं , जिनको कुत्तों ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल बच्चे जीशान को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। कुत्ते के काटने की घटना के बाद कॉलोनी वासियों में नगर पालिका के प्रति रोष है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि नगर पालिका जल्द से जल्द यहां से कुत्तों को पकड़ कर उनके आतंक से उन्हें बचाएं।

Adil Ahmad

Recent Posts