सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी सरकारी आवासों में बिजली की फिटिंग कर रहा कर्मचारी कई दिनों से बिजली का तार चोरी कर रहा था। बुधवार को शक होने पर चौकीदार ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके कब्जे से कई किलो तार बरामद हुआ है। वह शर्ट के नीचे शरीर पर तार लपेटकर चोरी कर ले जाता था। जावली गांव के पास इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सरकार आवास निर्माणाधीन है। जिनमें दो माह से बिजली की फिटिंग का भी कार्य चल रहा है। वहां काम कर रहा एक निजी विद्युतकर्मी रोजाना बिजली का तार पेट पर लपेटकर चोरी कर ले जाता था। बुधवार को वहां तैनात चौकीदार ने शक होने पर विद्युतकर्मी की जांच की , तो उसके पेट पर शर्ट के नीचे छह किलो तार लिपटा हुआ था। चौकीदार ने सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ कर रही है। ठेकेदार मनोज त्यागी ने बताया कि दो माह के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपए का तार चोरी हो चुका है। ठेकेदार ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लोनी थाने में तहरीर दे दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…