सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी से 4 दिन पहले लापता किशोरी घर के नजदीक से बरामद हुई है। परिजनों ने किरायेदार की जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
पूजा कॉलोनी निवासी मौ सफीक (काल्पनिक नाम) के अनुसार उसकी 13 साल के बेटी बीते रविवार दोपहर घर के पास स्थित खाली प्लाट में कबाड़ डालने गयी थी। तभी उसे पड़ोस में रह रहे किरायेदार ने जबरदस्ती घर के अंदर खींच लिया।पीड़ित पिता ने परिवार के साथ किशोरी को काफी तलाश किया। आरोप है कि गुरुवार देर रात साढ़े 10 बजे जब पड़ोस में रह रहा आरोपी राकेश तिवारी पुत्र सिद्धनाथ तिवारी किशोरी को जबरदस्ती बोरे में बंद कर ले जाने की फिराक में था।किशोरी के शोर मचाने पर असलम नामक युवक ने सुना।जिसने गायब किशोरी के घर जाकर बताया और किशोरी सुरक्षित बरामद हो पायी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये तथा आरोपी को जेल भेज दिया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…