गाजियाबाद। लोनी वडूरिया डफड़रेसन इंडिया के तत्वधान में आयोजित 9वी वडूरियो इंडिपेंडेंस ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात शहर के समा इंडोर स्टेडियम में किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से भाग लेने वाले करीब 2000 खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा बने 15 खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड 2 रजत व दो कांस्य पदको पर कब्जा कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का काम किया है।
लोनी से गए इन प्रतिभावान खिलाड़ियों में मुस्कान शर्मा ने 50 किलो भार वर्ग, खुशी शर्मा ने 45, विशाल शर्मा ने 40, भूमि तोमर ने 30, अकरम सैफी ने 35, सोनिया ने 45 ब्लैक बेल्ट भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। तथा चंचल व मोइन ने 50-50 वर्ग भार में रजत पदक हासिल किए जबकि सुमित नेगी ने 60 वर्ग भार व रोशनी ने 35 वर्ग भार में कांस्य पदक जीता। उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश वडूरियो कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष व मुख्य कोच संदीप पहाड़िया ने देते हुए बताया कि इस दौरान टीम सहायक के तौर पर कुणाल कश्यप व टीम मैनेजर अजय कुमार भी उनके साथ रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…