Categories: CrimeGaziabadUP

शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल में फैका मृत जानवर, मुकदमा दर्ज

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिन्दू गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया।लेकिन ग्रामवासियों ,प्रधान व प्रशासन की समझबूझ से मामला शांत हो गया।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर असामाजिक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सांसद द्वारा गोद लिये मीरपुर हिन्दू गांव के धार्मिक स्थल में मृत जानवर फेंक दिया। जैसे ही सुबह ग्रामवासियों को जानकारी हुई ,तो ग्राम प्रधान व पुलिस को सूचित किया गया। ग्राम प्रधान मोनू त्यागी व पुलिस -प्रशासन ने समझबूझ का परिचय देते हुए मामला शांत किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रधान मोनू ने बताया कि उनके गांव में सर्वसमाज के लोग भाईचारे से रहते आये है। जिसमे कुछ असामाजिक तत्व सेंध नही लगा सकते।उन्होंने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों को पुलिस जल्द से जल्द जेल में डाले , जो हिन्दू -मुस्लिम भाईचारे को खत्म करना चाह रहे है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts