सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में स्थित सरल कुंज कॉलोनी में सभासद द्वारा एक निशुल्क जांच शिविर का आयोजन कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
वार्ड सभासद लोकेश कुमार द्वारा सरल कुंज कॉलोनी में स्थित अपने निवास स्थान पर आयोजित उक्त जांच शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हेतु उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बुलाई थी। जिनके द्वारा शिविर में पहुंचे मरीजों के बीपी, शुगर, आंख, नाक, कान व गले आदि की जांच की गई। मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच पड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने आंखों की बीमारी से पीड़ित 11 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित करते हुए उन्हें आगामी 26 अगस्त को दिल्ली अस्पताल के लिए बुलाया जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सभासद ने ली। सुबह लगभग 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित शिविर का 450 से भी अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। आयोजित शिविर में डॉक्टर संजय अमोल चौधरी पिंकी सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…