गाजियाबाद। लोनी अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर बेखौफ बदमाश एक घर व दुकान को अपना निशाना बनाते हुए वहां रखा लाखों रुपए का सामान व नकदी ले उड़े। घटनाओं के मामले में पुलिस द्वारा कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
लोनी क्षेत्र में बेखौफ चोरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिन्होंने लोनी विकास कुंज कॉलोनी निवासी रवि चंद्र की जवाहर नगर में जैन बूट हाउस के नाम से स्थित दुकान को अपना निशाना बनाया। अज्ञात बदमाश दुकान की छत उखाड़कर अंदर जा घुसे और वहां से नकदी, जूते व अन्य कीमती सामान समेटकर चंपत हो गए। पीड़ित दुकान स्वामी का कहना है कि वह दैनिक दिनचर्यानुसार अपनी दुकान बंद कर चला गया था। अगले दिन सुबह जब दुकान खोली तो दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त व छत उखड़ी देख उसके होश उड़ गए। अज्ञात बदमाश दुकान में रखे लाखों रुपए कीमत के जूते, 10 हजार की नकदी व अन्य कीमती सामान चुराकर ले जा चुके थे। उक्त घटना के मामले में थाना पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है।
दूसरी घटना गायत्री विहार कॉलोनी की है, पीड़ित सुनील पुत्र रोहतास का कहना है कि उसके घर पर आए मेहमानों की आवा भगत व बातचीत के दौरान में रात के समय घर का दरवाजा बंद करना भूल गए और ऐसे ही सो गए थे। जिसका लाभ उठाकर अज्ञात बदमाश घर में रखा एक गैस सिलेंडर, दो मोबाइल फोन, करीब 3 हजार की नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…