तारिक आज़मी
वाराणसी। आज पूरे देश मे रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां देश व जनपद के नागरिकों सहित जन प्रतिनिधियों व कई सामाजिक संस्थाओं के द्वारा भी रक्षा बंधन का पर्व बहनों ने अपने भाइयों व कई अधिकारियों की कलाई में राखी बांध कर मनाया। जिसकी जमकर फोटोग्राफी भी हुई होगी जो कल अखबारों के सफेद पन्नो पर नजर भी आयेंगे। इन सब के बीच हमारे और आपके बीच रहने वाले कुछ ऐसे भी लोग है जिनकी कोई सुधि लेने वाला भी नही था। हमारे जनप्रतिनिधि सिर्फ बड़ी बड़ी बाते इसलिए करते है ताकि उन्हें समाचार पत्रों में दो चार कॉलम का स्थान उनकी फोटो व वक्तव्यों के लिये मिल जाये, और तो और हमारी सरकार भी योजनाएं सिर्फ उन लोगो के लिए ही लागू करती है, जो खुद में सक्षम हो।
इन सब के बीच आज जहां देश मे रक्षा बंधन का पर्व हंसी खुशी मनाया जा रहा था, वहीं जनपद के थाना चेतगंज की पुलिस थाना प्रभारी अजित कुमार मिश्र के नेतृत्व में लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय के अनाथ बच्चों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मना रही थी, जिसमे थाना प्रभारी चेतगंज अजित कुमार मिश्र के अलावा चौकी प्रभारी चेतगंज अजय प्रताप यादव, चौकी प्रभारी पानदरीबा धर्मराज सिंह, चौकी प्रभारी लहुराबीर श्रीप्रकाश सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। उक्त अवसर पर अनाथालय की बच्चियो से राखी बंधवाने के साथ ही उन्हें उपहार, मिठाई इत्यादि दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…