आदिल अहमद
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के माझेरहाट में एक पुल गिर गया है। जानकारी के मुताबिक, पुल के मलबे के नीचे बहुत सारे लोग और गाड़ियां दबी हुई हैं। ये पुल 60 साल पुराना है और कोलकाता से बेहाला को जोड़ता है. बताया जा रहा है कि 8 से 10 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. घटनास्थल की तस्वीरें बेहद विचलित करने वाली है. कई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और पुल तहस नहस नजर आ रहा है.
मरने वालों की सूचना अभी सामने नहीं आई है लेकिन घटना की वीभत्सता बहुत ज्यादा बताई जा रही है। डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम राहत और बचाव कार्य कर रही है कहा जा रहा है कि घटनास्थल के पास में सेना का कैंप भी है। उनसे भी मदद मांगी गई है।अभी तक यह घायलों या मरनेवालों की संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। पुल के नीचे एक मिनी बस के भी फंसे होने की बात सामने आ रही है।
हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. राहत कार्य के लिए सेना को नहीं बुलाया गया है, लेकिन हादसा उसके क्षेत्र के बेहद करीब हुआ है. इसलिए आर्मी फील्ड हॉस्पिटल को इलाज के लिए लगा दिया गया है.
दूसरी ओर, NDRF ने घटनास्थल पर 3 टीम को भेज दिया है. इसमें से एक टीम कोलकाता में मौजूद है जो कुछ ही देर में वहां पहुंच जाएगी. जबकि 2 टीमें बटालियन से भेजी गई हैं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…