आदिल अहमद
इराक़ में अलफ़तह एलायंस के प्रवक्ता अहमद अल-असद ने कहा है कि अमेरिका, इराक़ी संसद में बहुमत की प्रक्रिया प्रभावित करने की लगातार कोशिश कर रहा है।
इराक़ में अलफ़तह एलायंस के प्रवक्ता अहमद अल-असदी ने अलमयादीन टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि, अमेरिका लगतार इराक़ के सांसदों विशेषकर सुन्नी सांसदों पर यह दबाव बना रहा है कि वह उसकी पिठ्ठू पार्टी के एलायंस में शामिल हो जाएं। उन्होंने बताया कि हमारे पास ऐसे बहुत से प्रमाण मौजूद हैं जिससे यह बात सिद्ध होती है कि वॉशिंग्टन नहीं चाहता है कि हमारा एलायंस सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि ट्रम्प द्वारा इराक़ भेजी गई उनकी विशेष टीम लगातार इस प्रयास में है कि बग़दाद में उसकी पिठ्ठू सरकार का ही गठन हो।
अहमद अल-असदी ने कहा कि इस जटिल स्थिति में अब इस बात की आवश्यकता है कि इराक़ की अगली सरकार का प्रमुख अपनी सामरिक रणनीति को स्पष्ट रूप से देश की जनता के सामने पेश करे। उन्होंने कहा कि इराक़ की जनता चाहती है कि उनके देश का प्रमुख ऐसा हो जो क्षेत्र के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न देशों के साथ दोस्ती और इसी तरह देश के पुनर्निर्माण को अपनी प्राथमिकता में क़रार दे।
उल्लेखनीय है कि बग़ादाद में मंगलवार को इराक़ी राष्ट्रपति के भाषण के साथ ही इस देश की नवनिर्वाचित संसद का पहला सत्र आरंभ हुआ, हलांकि इराक़ी संसद के सभापति ने एलान किया है कि नई सरकार के गठन के लिए अगले मंगलवार को एक बार फिर संसद का सत्र आयोजित होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…