संजय ठाकुर
मऊ। सड़को पर दौड़ाते ट्रक और प्राइवेट बस अब सड़को के यमराज की तरहः हो चुके है। ये अपनी लापरवाही से कब किसकी जान ले ले यह कोई नही जानता है। ऐसी ही एक घटना मऊ जनपद में हुई है जहा थाना हलधरपुर क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट बस ने स्कूली बच्चों से सवार आटो में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में आटो सवार सभी बच्चे घायल हो गये। जिसमें 02 बच्चे गंभीर रुप से घायल तथा 10 बच्चे सामान्य रूप से घायल हो गये।
जिलाधिकारी प्रकाश विंदु ने घटना के बावत बताया कि बच्चों का स्थिति ठीक है। उनका इलाज चल रहा है। लगातार उन पर नजर रखी जा रही है। सीएमओ सहित प्राइवेट डॉक्टरों से कंसल्ट कर उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही। है यह घटना कैसे हुई है इसका अभी तक पता नहीं चला है। ऑटो बाहर का था या स्कूल का यह अभी पता नहीं है। बस को थाने में खड़ा कराया गया है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
उधर घटना से नाराज लोगों ने मुंहवा मोड़ पर चक्का जाम कर दिया। जिससे लखनऊ बलिया मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। मौके पर लोगों ने जाम लगाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस अभी समझा ही रही थी कि लोग उत्तेजित होने लगे उतने में ही पुलिस से आक्रोशित लोग दुर्व्यवहार करने लगे। तभी भीड़ से किसी ने पुलिस के ऊपर ईंट पत्थर चला दिया। कुछ वाहनों को लोगों ने आग के हवाले कर दिया। कानून व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस, हवाई फायरिंग व लाठी भांज खदेडऩा पड़ा। घटना स्थल पर अभी भी लोगों में रोष व्याप्त है। घटना के संबंध में क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…