Categories: Crime

भाजपा विधायक के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां से फायरिंग, हैंडग्रेनेड भी फेंके

अंजनी राय

लखनऊ। बुधवार आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के घर को निशाना बनाने की कोशिश की। कार सवार हमलावरों ने विधायक के कैंट स्थित घर पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर जाते जाते बम फेंक गये।

घटना बुधवार रात लगभग एक बजे हुई। विधायक संगीत सोम कैंट क्षेत्र में अपने घर पर सो रहे थे। गेट पर गार्ड ड्यूटी कर रहा था। गार्ड के अनुसार एक स्विफ्ट कार गेट पर रूकी। काले कपड़ों में एक हथियारबंद युवक उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गार्ड ने जैसे ही अपनी रायफल संभाली। कार सवार आवास पर ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गया।

ग्रेनेड आवास पर खड़ी विधायक की कार के नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि ग्रेनेड फटा नहीं। विधायक संगीत सोम मुजफ्फरगर दंगों के दौरान चर्चा में रह चुके हैं, उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts