आफताब फारुकी
इलाहाबाद। केन्द्रीय कारागार नैनी के एक सजायाफ्ता कैदी की उपचार के दौरान स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में गुरूवार की रात मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर विधिक कार्रवाई की।
सोरांव थाना क्षेत्र के फाफामऊ रायरिंग गली निवासी संगमलाल गुप्ता 45 वर्ष पुत्र राम जियावन दो भाईयों में बड़ा था। उसके एक बहन भी है। बताया जा रहा है कि 2005 में हुई एक हत्या के मामले में 24 मार्च 2017 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जिसके बाद से वह जेल में ही सजाकाट रहा था। नैनी जेल में उसकी 28 अगस्त को अचानक तबियत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए बन्दी रक्षकों ने एसआरएन में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी शुक्रवार की भोर में मौत हो गई। सूचना पर जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को खबर दी। उसकी मौत की सूचना पर परिवार के लोग शुक्रवार दोपहर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में विधिक कार्रवाई की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…