आफताब फारुकी
इलाहाबाद। शंकरगढ़ थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरहद के समीप तस्करी कर लाई जा रही सात लाख की अरूणाचल प्रदेश की शराब बरामद किया। लेकिन तस्करों को पकड़ने में नाकाम रही। हालांकि पकड़े गये वाहन के माध्यम से तस्करों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चैधरी ने बताया कि शराब की तस्करी के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर शंकरगढ़ थाने की पुलिस ने एक पिकअप का मध्य प्रदेश के बार्डर पास से पीछा किया लेकिन तस्कर रास्ते में गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। पुलिस टीम ने पिकअप से 140 पेटी, जिसमें 6720 शीशी अवैध अरूणाचल प्रदेश की शराब बरामद किया है। जिसकी कीमत बाजार में लगभग सात लाख होगी। पिकअप का जो नम्बर है, वह इलाहाबाद का है। पुलिस नम्बर के आधार पर तस्करों की तलाश में लगी हुई है। इस सम्बन्ध में शंकरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…