स्वर्णकार से लाखों की लूट, जांच जारी
इलाहाबाद। मऊआइमा थाना क्षेत्र के कहली गांव में मंगलवार की शाम स्वर्णकार से दो बाइक पर सवार पांच बदमाश तमंचे दिखाकर नगदी एवं जेवरात सहित लाखों रूपये की सम्पत्ति लूट ले गये। सूचना पर बहरिया एवं मऊआइम थाने की पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दिया है।
बहरिया थाना क्षेत्र के बाबूगंज गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार सोनी पुत्र हीरालाल सोने-चांदी के आभूषण की दुकान कहली गांव में खोला है। बताया जा रहा है कि मंगलार की शाम प्रतिदिन की भांति वह दुकान बंद करके अपने घर के लिए बाइक से आ रहा था। रास्ते में मऊआइमा एवं बहरिया थाना क्षेत्र के सरहद पर स्थित सातनपुर गांव के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाश पहुंचे और सूनसान स्थान पर उसे तमंचा सटाकर रोक लिया और उसे तमंचे के बट से मार कर घायल दिया। इसके बाद रूपये एवं सोने-चांदी के जेवरात सहित ढाई लाख की से अधिक की सम्पत्ति लूट ले गये। लुटेरों के फरार होते ही उसने पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना पर बहरिया इंस्पेक्टर एवं मऊआइमा थाना प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित स्वर्णकार कहना है कि उसके बैग में तेरह हजार रूपया नगद, 25 ग्राम सोना एवं दो किलो चांदी थी।
क्षेत्राधिकारी सोरांव जितेन्द गिरी ने बताया कि मऊआइमा के कहली गांव के समीप एक सोनार से लूट हुई है। मामले की जांच जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…