Categories: Allahabad

फांसी लगाकर ई-रिक्शा चालक ने की आत्महत्या

आफ़ताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। नगर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चैथम लाइन मोहल्ले में सोमवार की रात ससुराल में रह रहे एक ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह माना जा रहा है।
जौनपुर जिले के मछली शहर निवासी धमेन्द्र कुमार सिन्हा 34वर्ष पुत्र बिष्णू विनोद सिन्हा की शादी वर्ष 2017 में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चैथम लाइन की निवासी सुनीता सिन्हा के साथ हुआ। जिसके बाद से धमेन्द्र कुमार अपनी ससुराल में ही रहे रहा था और जीवन-यापन के लिए ई-रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पत्नी से हुई कहा सुनी से क्षुब्ध होकर धमेन्द्र ने रस्सी से एक बल्ली के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

aftab farooqui

Recent Posts