संजय ठाकुर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के असरेपुर गांव की कालेज गई किशोरी पूजा जायसवाल के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी कोई पता नहीं चल सका है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा घाघरा नदी में कूदे जाने की आशंका जताने पर पुलिस ने रविवार को नदी में मल्लाहों से जाल डलवाकर तलाश किया लेकिन नतीजा शून्य रहा। इस संबंध में छात्रा के पिता ने किशोरी लाल जायसवाल ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
बताया जाता है कि उक्त छात्रा बेल्थरारोड स्थित एक कालेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। वह शुक्रवार कि सुबह 9बजे पढ़ने के लिए घर से निकल गई दोपहर बाद लगभग 1 बजे उक्त छात्रा की माता की मोबाइल पर प्रधानाचार्य ने फोन कर बताया कि आपकी लड़की कालेज में रो रही है। उस समय उसके परिजन किसी रिश्तेदारी में गए थे। शाम को जब वे लोग घर पहुंचे तो लड़की को घर में ना पाकर परेशान हो गए। कुछ लोगों ने छात्रा के पिता को बताया कि आप की लड़की नदी में डूबकर मर गई है। इस बात को लेकर किशोरी के पिता ने आशंका जताई है कि वह मरी नहीं वरन उसे मारा गया है। उसके साथ दुर्व्यवहार कर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में थाने पर गुहार लगाने पहुंचे उसके पिता की बात पुलिस ने अनसुना कर दिया। पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई । पुलिस उदासीन बनी रही। फिलहाल एक सप्ताह बाद भी युवती नही मिल सकी है।इस बात को लेकर पुलिसिया कार्रवाई से लोगों में नाराजगी दिख रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…