Categories: BalliaCrimeUP

शौच के लिये जा रही महिला की पीट पीट कर हत्या

संजय ठाकुर

रेवती (बलिया). शनिवार को तड़के शौच करने जा रही एक 45 वर्षीय महिला की हत्या लोहे के राड से पीटकर कर दी गई।तड़के हुई हत्या सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के अपने कब्जे में लिया।

मिली जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के श्रीकांतपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत देवी चौधरी के हाता निवासिनी निर्मला देवी 45 वर्ष पत्नी सुरेश गोड़ शनिवार की सुबह शौच के लिए करमानपुर – नारायणपुर मार्ग से जा रही थी। तभी लोहे के रॉड से हमला बोल कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर सी.ओ. बैरिया उमेश कुमार, एसएचओ रेवती राकेश कुमार सिंह, एसएचओ बैरिया गगन राज सिंह मय फोर्स पहुंच गये। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts