उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड (बलिया)। अभी हाल ही में नगर के अवैध साईं हास्पिटल में विगत दिनों हुई जच्चा बच्चा की मौत के बाद एफआईआर के बावजूद नगर के झोलाछाप डाक्टरों पर कोई असर नहीं है। नगर के बस स्टेशन के बगल में पोस्ट आफिस गली में राहुल नाम का एक ऐसा ही चिकित्सालय है। जहां झोलाछाप डाक्टर नुस्खे लिखता है।और उस नुस्खे पर 15 वर्षीय बालक दवा का वितरण करता है। इसे लेकर नीम हकीम खतरे जान की कहावत चरितार्थ हो रही है।
झोलाछाप चिकित्सक मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ मरीजों का शोषण हो रहा है वहीं दूसरी तरफ झोलाछाप डाक्टरों की चांदी कट रही है। उन पर शासन व प्रशासन का कोई असर नहीं है। बच्चों का डाक्टर बनकर वह खूब कमाई कर रहा है। नित्य सैकड़ों मरीजों को देखकर उनका इलाज कर रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास इन्हीं चिकित्सकों पर सटीक बैठता है। फिलहाल नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी आए मरीज इन चिकित्सकों के शिकार हो रहे हैं। इधर जिला का स्वास्थ्य महकमा भी चुप्पी साधे पड़ा हुआ है। वह कान में तेल डाल चैन की नींद सो रहा है। ऐसा लगता है कि स्वास्थ्य विभाग को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…