अंजनी राय
बलिया: 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कई जगह गोष्ठी आयोजित कर हिंदी भाषा को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
इसी क्रम में दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हॉल में प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हिंदी प्रचार प्रसार एवं विकास पखवाड़ा की शुरुआत हुई। न्यायिक अधिकारियों ने दीप जलाकर इस पखवाड़े का शुभारंभ किया। प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भाषा के बिना जीवन गूंगा होने के समान है। इसलिए आवश्यकता है कि हिंदी भाषा की उन्नति और विकास के लिए कदम उठाए जाएं। तभी हिंदी पखवाड़ा दिवस मनाने की सार्थकता सिद्ध होगी। सिविल जज राकेश कुमार ने हिंदी भाषा को और सुदृढ़ बनाने के लिए स्वयं में रुचि पैदा करने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही सभी से अपेक्षित सहयोग की असमर्थता जताई। कार्यक्रम को सीजेएम मोहम्मद आजाद, राकेश कुमार कुशवाहा, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल, न्यायाधीश आलोक कुमार पराशर, बीके लाल, प्रणविजय सिंह, अमित मालवीय, अनुज ठाकुर, विमलेश सरोज यशपाल जी विजय भान मृत्युंजय कुमार, अविनाश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश कुमार सिंह, विवेकानंद यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक कुमार ओझा ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…