Categories: BalliaUP

सांसद व डीएम ने बांटी राहत सामग्री

अंजनी राय

बलिया: जिला प्रशासन द्वारा बाढ़पीड़ितों में युद्धस्तर पर राहत सामग्री बांटी जा रही है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने बैरिया क्षेत्र के केहरपुर व अठगावा में राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ सांसद भरत सिंह भी थे। सांसद व डीएम ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनको किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। हर परिस्थिति में सरकार व जिला प्रशासन उनके साथ है। खाने के लिए राहत सामग्री के पैकेट में हर जरूरी चीज उपलब्ध है। इसके अलावा 10 किलो आलू और पांच लीटर मिट्टी तेल भी निशुल्क दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जहां कटान की समस्या है वहां के लिए भी प्रभावी उपाय किए जाएंगे।

Adil Ahmad

Recent Posts